Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsUniversity Staff in Bhagalpur Postpone Mass Leave Amid Assurances
टीएमबीयू कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश स्थगित

टीएमबीयू कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश स्थगित

संक्षेप:

भागलपुर के विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से शुरू होने वाला सामूहिक अवकाश कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से आश्वासन मिला है कि उनकी...

Sep 07, 2025 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा सोमवार से किया जाने वाला सामूहिक अवकाश कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से लेकर 13 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान कर चुके थे। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने बताया कि वे लोग अपनी मांगों को लेकर विवि के रजिस्ट्रार से मिले। जहां उन्हें आश्वासन मिला है कि लंबित प्रमोशन, राज्यकर्मियों के बराबर सुविधा देने, बकाए का भुगतान आदि की मांग पूरी हो जाएगी। लिहाजा अब सामूहिक अवकाश का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें