ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरविवि के अधिकारियों ने किया पीजी गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण

विवि के अधिकारियों ने किया पीजी गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के अधिकरियों ने लालबाग स्थित पीजी गर्ल्स...

विवि के अधिकारियों ने किया पीजी गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 16 Jan 2021 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के अधिकरियों ने लालबाग स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। शनिवार को अधिकारियों ने पीजी गर्ल्स हॉस्टल संख्या-2 में कराए गए सफाई कार्यों का भी जायजा लिया। अधिकारी सफाई कार्यों से संतुष्ट दिखे। विश्वविद्यालय अधिकारी नवनिर्मित पीजी गर्ल्स हॉस्टल संख्या-5 भी गए और हॉस्टल के एक-एक कमरे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही बेड की व्यवस्था कराकर हॉस्टल को छात्राओं के लिए चालू कर दिया जाएगा। निरीक्षण करने वालों में रजिस्ट्रार डॉ. निरंजन प्रसाद यादव, डीएसडब्ल्यू डॉ. रामप्रवेश सिंह व एफए पद्मकान्त झा मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें