ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल पर केंद्रीय मंत्री सख्त, कहा- फरवरी 2020 तक हर हाल में बनेगा

सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल पर केंद्रीय मंत्री सख्त, कहा- फरवरी 2020 तक हर हाल में बनेगा

भागलपुर का सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल समय से बनेगा। इसमें कोताही नहीं होगी। शुक्रवार की रात को केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के निर्माण सहित स्वास्थ्य...

सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल पर केंद्रीय मंत्री सख्त, कहा- फरवरी 2020 तक हर हाल में बनेगा
भागलपुर, वरीय संवाददाताSat, 15 Jun 2019 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर का सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल समय से बनेगा। इसमें कोताही नहीं होगी। शुक्रवार की रात को केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के निर्माण सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया। अस्पताल का निर्माण फरवरी 2020 तक होना है।

 बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल, प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने अस्पताल निर्माण की प्रगति के बारे में पूछा तो सीपीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता ने निर्माण कार्य में तय अवधि से छह माह अधिक लगने की संभावना जतायी। इसपर मंत्री ने सख्त हिदायत दी कि जैसे भी हो समय पर ही काम होगा। उन्होंने कहा कि मजदूर और कारीगर बढ़ा लें। संसाधन बढ़ा लें लेकिन फरवरी 2020 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा हो। उपकरणों की खरीद के बारे में प्राचार्य से पूछा गया तो बताया गया कि अभी उपकरणों की खरीद नहीं हो रही है। इसपर मंत्री ने कहा कि इस बारे में वह मुख्यालय से जानकारी लेंगे, लेकिन अभी निर्माण कार्य में कोई विलंब नहीं होना चाहिए। मंत्री शनिवार की सुबह स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा भी लेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। 

डाक्टरों ने सौंपा ज्ञापन
आईएमए के स्थानीय डॉक्टरों ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री से मिलकर पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों से हुई मारपीट की घटना के मद्देनजर ज्ञापन सौंपा है। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। मंत्री ने आश्वास्त किया कि पश्चिम बंगाल की घटना पर सरकार की नजर है। डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें