अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत
भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। महिला को 31 दिसंबर को आग में झुलसने के बाद भर्ती कराया गया था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है और शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 21 Jan 2025 02:53 AM

भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज स्थित अस्पताल में अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। आग में झुलसी महिला को 31 दिसंबर को मायागंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लगभग 35 वर्षीय महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और शव को पहचान के लिए रखा गया है। 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर शव का दाह संस्कार करा दिया जाएगा। झुलसी हुई महिला को इलाज के लिए किसी ने मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से वह इलाजरत थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।