सैंडिस में होगा अंडर-23 क्रिकेट के लिए चयन प्रतियोगिता
सभी क्लबों को देने हैं पांच-पांच खिलाड़ियों के नाम रंगीन ड्रेस में ट्रायल में

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) द्वारा अंडर-23 आयु वर्ग क्रिकेट का मुकाबला आयोजित होगा। सैंडिस कंपाउंड में सात मार्च को चयन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सुबह 8.00 बजे सभी खिलाड़ियों को मैदान में रिपोर्ट करनी है। समय पर उपस्थित नहीं होने वाले खिलाड़ियों को चयन से वंचित किया जा सकता है। बीडीसीए की तरफ से प्रतियोगिता को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है। यह जानकारी बीडीसीए के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी है। बीडीसीए के मुताबिक प्रत्येक क्लब को अपने क्लब के रजिस्टर्ड लेटर पैड पर अधिकतम पांच खिलाड़ियों के नाम अधिकृत हस्ताक्षर के साथ प्रस्तुत करना होगा।
बिना रजिस्टर्ड लेटर पैड के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य है, ताकि उम्र सीमा की जांच की जा सके। प्रतियोगिता में आने वाले सभी खिलाड़ियों को रंगीन ड्रेस में ही चयन स्थल पर आना है। चयन प्रतियोगिता तिथि के दिन सभी खिलाड़ी अपनी रिपोर्टिंग मैदान में अमृत राज के पास करेंगे। यह जानकारी बीडीसीए के सचिव डॉ. जय शंकर ठाकुर ने दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



