Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsUnder-19 Cricket Tournament Sarang and Tirhut Secure Semifinal Spots in Bhagalpur
सेमीफाइनल में पहुंचे ग्रुप ए से तिरहुत और मगध प्रमंडल

सेमीफाइनल में पहुंचे ग्रुप ए से तिरहुत और मगध प्रमंडल

संक्षेप:

फोटो है : राज्यस्तरीय प्रमंडल क्रिकेट अंडर-19 की चल रही है प्रतियोगिता आज भागलपुर

Nov 20, 2025 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सारण बनाम कोसी प्रमंडल और दूसरा मैच तिरहुत बनाम मगध प्रमंडल मैच खेला गया। पहले मैच में सारण जबकि दूसरे मैच में तिरहुत प्रमंडल विजेता बना। इसी के साथ ग्रुप ए की पांच टीमों में शामिल दो टीमें तिरहुत और मगध प्रमंडल सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को पहला मैच तिरहुत बनाम कोसी के बीच सुबह 8.00 बजे पूर्वाह्न जबकि दूसरा मैच मेजबान भागलपुर बनाम पटना के बीच दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार ने दी। तीसरे दिन के पहले सत्र में सारण की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 126 रन बनाए। बल्लेबाजी में अमन ने 10 रन, कृष्ण ने 15 रन, आयुष ने 18 रन, विष्णु ने 25 रनों का अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में सारण के तरफ से शुभम, आदर्श और शिवम ने दो-दो विकेट लिया। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारण की टीम 17.2 ओवरों में पांच विकेट पर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। मंजीत ने 70 रनों की शानदार पारी खेली। सूरज पांच रन बनाकर आउट हो गए। चंदन ने 10 रन, प्रियांशु ने 17 रनों का योगदान दिया। मैच ऑफ द मैच का खिताब सारण के मंजीत को दिया गया। दूसरे सत्र के मैच में तिरहुत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 19.4 ओवरों में 10 विकेट गंवाते हुए 137 रन बनाया। मगध को 138 रनों का लक्ष्य दिया गया। तिरहुत की ओर से शिवम ने 34 रन, आशीष ने 24 रन, मणिकांत ने 25 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में मगध के मणिकांत ने 2.4 ओवरों में 18 रन देकर पांच विकेट झटका। अमन ने तीन, जबकि अजय और समीर ने एक-एक विकेट लिया। मगध की टीम 14.3 ओवरों में ही 68 रन बनाकर धाराशायी हो गई। मगध 69 रनों के अंतर से मैच हार गई। मगध की ओर से समीर ने 21 रनों का योगदान दिया। तिरहुत के ओर से गेंदबाजी करते हुए आसिफ ने तीन विकेट, शानू ने दो विकेट जबकि हर्षित, शिवम और मणिकांत ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तिरहुत प्रमंडल के शिवम कुमार को मिला। स्कोरर की भूमिका में अंकित राज थे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, शारीरिक शिक्षक नीरज राय, नवीन भूषण, आलोक कुमार, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार, देवीशंकर, वरुण गंगोत्री, जयंतो राज, चंद्रभूषण कुमार, राकेश कुमार, प्रधान लिपिक सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, कार्यपालक सहायक अमीर खान, सुनील कुमार तथा सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।