Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsUnder-19 Cricket Championship Concludes in Bhagalpur Magadh Crowned Champions
मगध के सिर सजा राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का ताज

मगध के सिर सजा राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का ताज

संक्षेप:

फोटो है : मैच के बेस्ट ओवरऑल खिलाड़ी बने तिरहुत प्रमंडल के मणिकांत बेस्ट बल्लेबाज

Nov 27, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में बुधवार को राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को हरा जीत का ताज पहना। मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर के खिताब के लिए तिरहुत प्रमंडल के मणिकांत को चुना गया। जबकि बेस्ट बल्लेबाज मगध के आदर्श बने। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब मगध के आदर्श को दिया गया। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार ने दी। फाइनल मुकाबले में मगध की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तिरहुत प्रमंडल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट पर महज 117 रन ही बना पाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बल्लेबाजी में अभिनव ने 31 रन, आलोक ने 17 रन, मणिकांत ने 19 रनों का योगदान दिया। तिरहुत ने मगध को 118 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाजी करने आई मगध की टीम ने 19.3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल करने में सफलता पा ली। बल्लेबाजी में आदर्श ने 62 रन, आयुष ने 30 रन और समीर मेहता ने आठ रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में तिरहुत की ओर से आलोक कुमार सिंह ने दो विकेट, मणिकांत ने एक विकेट और शिवम ने एक विकेट लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील कुमार एवं राजेश कुमार (पटना) थे। स्कोरर की भूमिका में अंकित राज और हिमांशु रहे। मैच में चयनकर्ता धनंजय कुमार, शैलेंद्र कुमार दीक्षित, नवीन भूषण शर्मा एवं अन्य अंपायर मनोज गुप्ता, जयंत कुमार की नजर खेल रहे खिलाड़ियों पर रही। बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए हर शॉट तथा गेंदबाजों द्वारा डाली गई प्रत्येक गेंद पर अपनी नजर जमाए हुए थे। ताकि एक बेहतर टीम का चयन किया जा सके। अंत में प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी हृदय कांत थे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) के डॉ. आनंद मिश्रा थे। तीनों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए संबोधित किया। इसके पश्चात खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विजेता मगध और उपविजेता तिरहुत को जीत की ट्रॉफी प्रदान की गई। मंच संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नसर आलम ने किया। इस मौके पर बीडीसीए के सचिव जयशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, चयनकर्ता धनंजय कुमार, शैलेंद्र कुमार दीक्षित, नवीन भूषण शर्मा, सुनील कुमार, अभिमन्यु कुमार, विकास कुमार, आशुतोष कुमार, राजेश कुमार, मनोज गुप्ता, शारीरिक शिक्षक नीरज राय, आलोक कुमार, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार, देवी शंकर, वरुण गंगोत्री, जयंतो राज, चंद्रभूषण कुमार, राकेश कुमार, सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, अमीर खान, सुनील कुमार तथा सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।