अररिया: अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक गंभीर रूप से जख्मी
अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अररबाड़ी वार्ड संख्या 13 में अनियंत्रित
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 29 Dec 2024 06:04 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अररबाड़ी वार्ड संख्या 13 में अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सड़क किनारे आग शेक रहे एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी अधेड़ व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के अररबाड़ी वार्ड संख्या 13 निवासी बुद्धन राय बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।