आज रिपोर्ट देगा मैट्रन ऑफिस फिर कार्रवाई को लिखा जाएगा पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में दो नर्सिंग छात्राओं ने मायागंज अस्पताल में अनधिकृत रूप से इंटर्नशिप की। अस्पताल की मैट्रन ने उनके बयान लिए हैं और सोमवार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अगर सह मेडिसिन विभाग के एचडीयू, अखलाक अहमद, दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आज रिपोर्ट देगा मैट्रन ऑफिस फिर कार्रवाई को लिखा जाएगा पत्र

भागलपुर, वरीय संवाददाता निजी पैरामेडिकल साइंस संस्थान से नर्सिंग कर चुकी दो छात्राओं द्वारा अनधिकृत रूप से मायागंज अस्पताल में इंटर्नशिप कराए जाने के मामले की रिपोर्ट सोमवार को अस्पताल की मैट्रन सौंप सकती हैं। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मेडिसिन विभाग में अनधिकृत रूप से इंटर्नशिप कर रही डीएआरएस ग्रुप ऑफ कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में नर्सिंग की छात्रा रूपा कुमारी व कुमकुम कुमारी का बयान अस्पताल की मैट्रन ने शनिवार को लिया था। मैट्रन की रिपोर्ट को सोमवार को मांगा गया है। अगर मैट्रन की रिपोर्ट में इन छात्राओं का इंटर्नशिप कराने के आरोपी सह मेडिसिन विभाग के एचडीयू का मेल नर्स अखलाक अहमद डीएआरएस ग्रुप ऑफ कॉलेज और पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में भी नौकरी करना पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सोमवार को अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिख दिया जाएगा।

वहीं इस बाबत अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने कहा कि एचओडी की रिपोर्ट में अगर अखलाक अहमद दोषी मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।