ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरशादी में शामिल होने जा रहे दो युवक दुर्घटना में घायल

शादी में शामिल होने जा रहे दो युवक दुर्घटना में घायल

ललमटिया थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज के पास बुधवार देर रात भागलपुर से नाथनगर की ओर जा रही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो...

शादी में शामिल होने जा रहे दो युवक दुर्घटना में घायल
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 21 Nov 2019 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

ललमटिया थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज के पास बुधवार देर रात भागलपुर से नाथनगर की ओर जा रही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ललमटिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

घायलों की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता के खगड़ा निवासी ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र अनीश कुमार और सुभाष मंडल के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर व चेहरे में गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक बाइक से तेज रफ्तार में शादी में शामिल होने नाथनगर की ओर जा रहे थे। टीएनबी कॉलेज गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें