मधेपुरा: बाइक से गिरकर दो युवक हुए जख्मी
मधेपुरा में रविवार को थाना चौक पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक जख्मी हो गए। दोनों युवकों को सदर अस्पताल में इलाज दिया गया। रवि कुमार और सुशांत कुमार बाइक से मधेपुरा बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी सामने बाइक आने पर संतुलन खो बैठे। डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया।

मधेपुरा। संवाद सूत्र शहर के थाना चौक पर रविवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक जख्मी हो गए। जख्मी दोनों युवक का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। बताया गया कि साहूगढ़ भगवानपुर निवासी रवि कुमार और सुशांत कुमार बाइक से घर से मधेपुरा बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। बाइक के सामने अचानक बाइक आ गया। सामने के बाइक को बचाने के दौरान वह बाइक लेकर रोड पर गिर गया। जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गया।लोगों ने दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया और इलाज के बाद घर भेज दिया और आराम करने की सलाह दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


