खगड़िया: बाइक दुर्घटना में सवार दो युवक घायल, किया रेफर
गोगरी में महद्दीपुर से मेला देखकर लौट रहे दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मड़ैया पेट्रोल पंप के पास हुई। घायलों को गोगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

गोगरी, एक संवाददाता गोगरी में महद्दीपुर से मेला देखकर लौट रहे दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मड़ैया पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात हुई। दोनों युवकों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल युवकों में गोगरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी मुरारी कुमार और एक अन्य युवक शामिल हैं। मुरारी कुमार ने बताया कि वे मेला देखकर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद एक ऑटो चालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची। इधर मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


