ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबिहपुर में दो युवक शराब के साथ गिरफ्तार

बिहपुर में दो युवक शराब के साथ गिरफ्तार

बिहपुर। संवाद सूत्र बिहपुर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम महंत स्थान चौक के...

बिहपुर में दो युवक शराब के साथ गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 25 Jun 2021 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहपुर। संवाद सूत्र

बिहपुर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम महंत स्थान चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक झंडापुर में हो रही शादी में शामिल होने आ रहे थे। पुलिस को देखते ही बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाकर उन्हें दबोच लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक मिथलेश चौधरी (24) एवं नवीन कुमार (23) साकिन खजरैठा (परबत्ता) जिला खगड़िया का रहने वाला है। दोनों को शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें