दो साल की बच्ची में मिला ब्लड एंड बोन मैरो का कैंसर

Mar 01, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए आई दो साल की बच्ची में ल्यूकेमिया की बीमारी पाई गई। डॉक्टर आरके सिन्हा के अनुसार, यह बीमारी आमतौर पर आठ से दस साल से अधिक उम्र के बच्चों में होती है। बच्ची को सांस फूलने और कड़ापन की समस्या के साथ लाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे मुंबई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट भेजा गया।

दो साल की बच्ची में मिला ब्लड एंड बोन मैरो का कैंसर

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के पीजी शिशु रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सिन्हा के अस्पताल में इलाज के लिए आई दो साल की बच्ची में जांच के दौरान ल्यूकेमिया (ब्लड एंड बोन मैरो कैंसर) पाया गया। बकौल डॉ. सिन्हा, आमतौर पर आठ से दस साल से अधिक उम्र के बच्चों में ल्यूकेमिया की बीमारी पाई जाती है। लेकिन अकबरनगर निवासी ऋषभ के दो साल की बेटी में ल्यूकेमिया पाया जाना आश्चर्यचकित कर रहा है। बच्ची को लगातार रोने, सांस फूलने व पैरों व हाथों में कड़ापन की समस्या के साथ इलाज के लिए 26 फरवरी को लाया गया था।

जहां जांच में उसे ल्यूकेमिया होना पाया गया। बच्चों में ल्यूकेमिया होने की कल्पना आमतौर पर चिकित्सक नहीं करते हैं। कारण, लाखों में किसी एक बच्चे में ये बीमारी पाई जाती है। बच्ची का प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट मुंबई भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।