ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरडबल मर्डर और CRPF कैंप पर हमले में शामिल दो नक्सली चानन जंगल से गिरफ्तार

डबल मर्डर और CRPF कैंप पर हमले में शामिल दो नक्सली चानन जंगल से गिरफ्तार

लखीसराय पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह चानन में छापेमारी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज है।  दोनों को चानन थाना क्षेत्र के...

डबल मर्डर और CRPF कैंप पर हमले में शामिल दो नक्सली चानन जंगल से गिरफ्तार
लखीसराय चानन। हिटीMon, 16 Sep 2019 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीसराय पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह चानन में छापेमारी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज है। 

दोनों को चानन थाना क्षेत्र के जंगली इलाके पंचमूर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक कट्टा, 315 बोर के दो गोली एवं 315 बोर के ही तीन खोखा बरामद किए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में जमुई जिला के लक्ष्मीपुर चौकिया निवासी महेश कोड़ा का पुत्र धर्मेंद्र कोड़ा और किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक निवासी स्व बुधू  यादव के पुत्र जयनंदन यादव उर्फ जय नारायण यादव शामिल है।

2014 में जमुई में सीआरपीएफ कैम्प पर हमला को लेकर दोनों के खिलाफ 83/14 कांड संख्या दर्ज है। वही बीते दो महा पूर्व चानन थाना क्षेत्र में 2 लोगों की हत्या के मामले में भी दोनों की संलिप्तता होने की जानकारी पुलिस ने दी है। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों नक्सलियों को लंबे समय से तलाश रही थी। सोमवार की सुबह की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

एसपी अभियान पवन उपाध्याय के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। छापेमारी दल में एआरजी-2, चीता-17, अभियान दल- 2 के साथ ही, जमालपुर और चानन थाना की पुलिस शामिल थी। दोनों नक्सलियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। दोनों को जल्दी जेल भेज दिया जाएगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें