ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबांका में हादसा, मिट्टी की दीवार ढहने से दबकर दो सगे मासूम भाइयों की मौत

बांका में हादसा, मिट्टी की दीवार ढहने से दबकर दो सगे मासूम भाइयों की मौत

बौसी बाजार के दलिया मोहल्ले में सोमवार को मिट्टी की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। मृतकों रॉकी (7 साल) एवं शिवम (6 साल) धोरैया थानाक्षेत्र के भगलपुरा गांव के गोपाल यादव के पुत्र थे।...

बांका में हादसा, मिट्टी की दीवार ढहने से दबकर दो सगे मासूम भाइयों की मौत
बौंसी(बांका)। निज संवाददाताMon, 27 Aug 2018 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बौसी बाजार के दलिया मोहल्ले में सोमवार को मिट्टी की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। मृतकों रॉकी (7 साल) एवं शिवम (6 साल) धोरैया थानाक्षेत्र के भगलपुरा गांव के गोपाल यादव के पुत्र थे। दोनों बच्चे अपनी मां पूजा देवी के साथ अपने ननिहाल दलिया आए हुए थे। 

सोमवार की शाम दोनों बच्चे अपने नाना उमेश यादव के घर में खेल रहे थे जबकि बच्चे की मां कपड़े खरीदने बाजार गयी थी। इसी  बीच अचानक घर की मिट्टी की दीवार गिर गयी। इसमें दोनों बच्चे दब गये। घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे जिस वजह से दीवार गिरने की जानकारी किसी को नहीं हुई। जब पूजा देवी घर लौटी तो दोनों बच्चों को घर में नहीं देख कर खोजबीन शुरू की।  बाद में दोनों बच्चे दीवार से दबे मिले। आनन- फानन में बच्चों को लेकर परिजन रेफरल अस्पताल गए जहां पर डाक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। सभी दहाड़ें मारकर रोने लगे।
 
बता दें कि पूजा देवी के दो ही बच्चे थे। वह रक्षा बंधन में अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके आयी थी। मंगलवार को वह अपने ससुराल जानेवाली थी। लेकिनअचानक यह हादसा हो गया। अपने दो बच्चों के शव को गोद में लेकर विलाप करती मां को देखकर सब की आंखें नम हो गयी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें