ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभूमि विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, नौ लोग घायल

भूमि विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, नौ लोग घायल

भूमि विवाद में दो गुट में एक ही समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प में नौ लोग घायल हो गये हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड...

भूमि विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, नौ लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 01 Jul 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भूमि विवाद में दो गुट में एक ही समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प में नौ लोग घायल हो गये हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के जोकड़ पंचायत अंतर्गत भांट टोली गुट की ओर से पांच लोग जख्मी हालत में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भेजा। जबकि शेख टोला जोकड़ निवासी की ओर से चार घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आजमनगर भेजा गया। इनमें से दो की बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। भांट गुट की ओर से अब्दुर रहमान भांट के आवेदन पर 21 लोग अभियुक्त बनाये हैं। जबकि शेख टोला जोकड़ गुट की ओर से मो. अबुजर अंसारी के आवेदन पर 19 व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आजमनगर पुलिस स्थल पर कैम्प कर रही है। थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि दोनों गुट के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें