Bhagalpur News: अमावस्या उत्सव मेला में मंगल पाठ किया
Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। श्री दादी जी सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय भादो

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। श्री दादी जी सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय भादो अमावस्या उत्सव मेला 2026 का आयोजन गुरुवार को शुरू हुआ। श्री रानी सती दादी मंदिर चुनिहारी टोला में आयोजित मंगल पाठ में सोनू-मोनू ने पाठ का वाचन किया। रात्रि में जागरण एवं ज्योत पूजन का आयोजन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया गया। दादी भक्त 500 महिलाओं के द्वारा चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव, मेहंदी उत्सव व फूल उत्सव किए गए। चांद झुनझुनवाला ने बताया कि आयोजन में भागलपुर, नवगछिया, सुल्तानगंज, बौंसी आदि स्थानों पर से भी दादी भक्त शामिल हुए। 11 सितंबर को दादी का विशेष पूजन किया जाएगा।
आयोजन की तैयारी में समिति के अध्यक्ष अनिल खेतान, महामंत्री ओमप्रकाश कानोडिया, अरुण झुनझुनवाला, निगम खेमका, दीपक नवलगाड़िया, मनोज चूड़ीवाला, पंकज जालान, अशोक झुनझुनवाला, नरेश खेमका, नीरज भिवानीवाला, अरविंद चिरानिया, साहिल अग्रवाल, आत्मा राम बुधिया, शिव कुमार पोद्दार, अरुण लाठ, नीरज भिवानीवाला, मनोज कुमार चौधरी, सुनील बुधिया व अन्य लोग लगे हुए हैं।


