सुपौल: नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Apr 05, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

प्रतापगंज पुलिस ने शनिवार रात इमामपट्टी इलाके में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों बिजेंद्र कुमार और पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों युवकों पर मद्य निषेध की धारा में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुपौल: नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रतापगंज पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्ती के दौरान इमामपट्टी इलाके से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक छातापुर थाना क्षेत्र वार्ड 11 निवासी बिजेंद्र कुमार सादा और दूसरा बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी पिंटू कुमार हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान इमामपट्टी में दोनों युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध मद्य निषेध की धारा में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है।

दोनों युवकों को रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।