Bhagalpur News: बांका: शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो गिरफ्तार
Bhagalpur News: सुईया पुलिस ने गढ़ुआ मोड़ के पास शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयनंदन राय और दिलीप राय के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

Bhagalpur News: बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट सुईया पुलिस ने गढ़ुआ मोड़ के समीप शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयनंदन राय और दिलीप राय, दोनों ग्राम ढकवा, थाना फुलीडुमर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति शराब के नशे में गढ़ुआ मोड़ के समीप हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुईया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


