Tulsi Planting Ceremony Celebrated in Khagaria Importance of Tulsi in Hindu Culture खगड़िया : औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी हर आंगन की है पहचान : विहिप, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTulsi Planting Ceremony Celebrated in Khagaria Importance of Tulsi in Hindu Culture

खगड़िया : औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी हर आंगन की है पहचान : विहिप

खगड़िया में तुलसी पूजन दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि तुलसी माता का पूजन घर में सुख-समृद्धि लाता है। उन्होंने तुलसी पौधे के संरक्षण और जागरूकता पर जोर दिया। विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 25 Dec 2024 05:17 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी हर आंगन की है पहचान : विहिप

खगड़िया, एक प्रतिनिधि तुलसी सनातन धर्म की पहचान है। भारत में तुलसी एक पौधा नहीं बल्कि औषधीय गुण से भरपूर हर घर कै आंगन की पहचान है। यह बातें तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने बुधवार को संगठन द्वारा आयोजित तुलसी पौधा के रोपण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तुलसी माता का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तुलसी पूजन का नाम सिर्फ धार्मिक बल्कि समाजिक और परिवारिक जीवन में भी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। सनातन धर्म में गंगा, गीता, गाय के साथ-साथ तुलसी माता की महिमा अपरंपार है। विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत में वनों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। जिसको लेकर नगर के गांधीनगर स्थित श्रीहनुमान मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, एसडीओ रोड स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर आदि जगहों पर तुलसी का पौधा लगाया गया। यहां तुलसी के अलावा पीपल, बरगद, केला, आंवला, आम, महुआ व नीम का धार्मिक अनुष्ठानो में उपयोग होता है। हमें तुलसी के पौधा के सरंक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाकर प्रेरित करना चाहिए। वही तुलसी पौधारोपण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि आज हम सभी बजरंगी सभी मंदिरो और सामूहिक स्थल पर तुलसी पौधारोपण कर के संरक्षण का संकल्प ले रहे है। हमें प्लास्टिक के सजावटी पौधो के स्थान पर ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पोधो के महत्व को समझना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर मंत्री संजय कुमार सिंह, नगर संयोजक अभिमन्यु कुमार, नगर बाल संस्कार प्रमुख प्रसनजीत झा, मिलन केन्द्र प्रमुख सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम, चंदन सहित कई सदस्य अलग-अलग मंदिरों में लगे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।