मुंगेर: ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति जख्मी, पत्नी रेफर
हवेली खड़गपुर में एक ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया। पत्नी पूजा कुमारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंगेर रेफर किया गया। ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

आरटीआर हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दंपत्ति को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार टेटिया बंबर प्रखंड के अराजी तिलकारी निवासी भीम कुमार एवं उनकी पत्नी पूजा कुमारी बाइक से हवेली खड़गपुर बाजार कि तरह आ रहे थे।
तभी रजिस्ट्री ऑफिस समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक पर बैठी पत्नी पूजा कुमारी का दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही बाइक चला रहे उसके पति को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ. मधुकर नंदी ने प्राथमिक उपचार कर जख्मी पूजा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। वहीं टक्कर मार कर भागने की कोशिश कर रहा ट्रक चालक को ट्रक सहित स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। इधर प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि बाइक चालक की गलती की वजह से दुर्घटना हुई। बावजूद इसके ट्रक चालक ने जख्मी महिला के समुचित इलाज कराए जाने का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


