Bhagalpur News: किशनगंज : बहादुरगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल लूट मामले में एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा ईंट

Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता।बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा ईंट भट्ठा के पास ट्रक से सोयाबीन तेल लूट की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बुधवार की शाम को एसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को मामले का शीघ्र उद्भेदन करने, घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक निर्देश दिए।एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में लूटकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
टीम को सभी बिंदुओं पर तेजी से अनुसंधान कर बदमाशों तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक, बहादुरगंज थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर की रात्रि एक ट्रक जोगबनी से गुवाहाटी जा रहा था। ट्रक में सोयाबीन तेल के करीब 1500 डब्बे लदे थे। अज्ञात बदमाशों ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एनएच-327ई पर ट्रक को रोककर चालक और खलासी को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रक को नटुआपाड़ा स्थित ईंट भट्ठा के पास ले जाकर उसमें लदे करीब 450 डब्बे सोयाबीन तेल दूसरे ट्रक में लोड कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया। पुलिस आरोपियों की पहचान और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर जांच कर रही है।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर जिला पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


