खगड़िया: अज्ञात वाहन के धक्के से मुंगेर के ट्रक चालक की मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

खगड़िया जिले के मानसी थानांतर्गत बख्तियारपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मुंगेर के ट्रक चालक प्रभु राम की मौत हो गई। वह NH 31 पर शौच के लिए गए थे। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

खगड़िया: अज्ञात वाहन के धक्के से मुंगेर के ट्रक चालक की मौत

खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट जिले के मानसी थानान्तर्गत बख्तियारपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से मुंगेर जिले के एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृत ट्रक चालक मुंगेर जिले के कासिम बाजार का रहने वाला 55 वर्षीय प्रभु राम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे उन्होंने मानसी थानां क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के पास एनएच 31 स्थित एक लाइन होटल के निकट अपना ट्रक खड़ा किया। ट्रक खड़ाकर एनएच 31 पार कर उत्तर दिशा की ओर शौच के लिए चले गए। शौच से कुछ देर बाद लौटने के दौरान पश्चिम दिशा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया।

धक्का लगने के बाद ट्रक चालक गिरकर अचेत हो गया। वही वाहन सहित चालक फरार हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा उसे मानसी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकिसक ने उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मुंगेर से पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात बात हुई तो उन्होंने कटिहार जिले से वापस लौटने की बात कही। शव को देखकर परिजनों की चीत्कार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि ट्रक पर उसके साथ कोई खलासी नहीं था। ट्रक नंबर से उसकी पहचान की गई। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार अज्ञात वाहन चालक की पहचान की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।