Bhagalpur News: ट्रक के धक्के से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर में एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे खंभा क्षतिग्रस्त हुआ और बिजली सप्लाई बाधित हो गई। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई। ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर के पास एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तत्काल बिजली बाधित हो गई। सूचना पाकर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद बिजली विभाग के जेई भी पहुंचे और घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


