Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTruck Catches Fire After Hitting High-Voltage Power Line in Nathnagar
नाथनगर में हाईटेंशन तार से ट्रक में लगी आग

नाथनगर में हाईटेंशन तार से ट्रक में लगी आग

संक्षेप:

नाथनगर के गोलदारपट्टी में रविवार सुबह एक ट्रक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। कनीय अभियंता ने कहा कि तार को ऊँचा किया जाएगा और जंगल की सफाई की जाएगी।

Feb 08, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गोलदारपट्टी में रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक ट्रक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। तार से तेज चिंगारी निकलने लगी। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति को बंद करवाया। लाइन कटने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। आरोप है कि बीच सड़क पर हाईटेंशन तार लटकता रहता है। मामले पर कनीय अभियंता शहर ने बताया कि हाई टेंशन वायर को ऊपर करवाकर जंगल को भी साफ कराया जायेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें