कटिहार : 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ की मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता रही सफल
कटिहार में 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने श्रम अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रम अधीक्षक ने कर्मचारियों के बयान लिए और जैन प्लस एजेंसी से दस्तावेज मांगे। बैठक में समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और आवश्यक दस्तावेज 26 मई तक लाने का निर्देश दिया गया।

कटिहार से शशि रमन कटिहार। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन हुआ। यह जानकारी देते हुए संस्था के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि समस्याओं के समाधान हेतु जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा गया था। जिला पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया। श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने सदर अस्पताल जाकर 102 एंबुलेंस के सभी कर्मचारियों का बयान लिया। दूरभाष पर जैन प्लस एजेंसी के पदाधिकारी से वार्ता की। श्रम अधीक्षक कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन हुआ जिसमें जैन प्लस एजेंसी के पटना से आए एच आर मुकेश कुमार,ओ एम विजित श्रीवास्तव, सी एल कुंवर सिंह, पवन कुमार और 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।
वार्ता में श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विमर्श किया गया। जैन प्लस एजेंसी की ओर से एग्रीमेंट की कॉपी सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के कारण श्रम अधीक्षक ने 26 मई को आगामी बैठक का निर्णय किया। बैठक में एजेंसी को हर हालत में सभी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध होने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य से बैठाये गए कर्मचारियों को तुरंत काम पर वापस लेने सहित अन्य बिंदुओं को 26 मई से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्य संरक्षक विकास ने वार्ता को सकारात्मक बताया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई हेतु जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं श्रम अधीक्षक मिंज के प्रति आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


