ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगणतंत्र दिवस पर भागलपुरी सिल्क से बना तिरंगा पटना के गांधी मैदान में फहरायेगा

गणतंत्र दिवस पर भागलपुरी सिल्क से बना तिरंगा पटना के गांधी मैदान में फहरायेगा

भागलपुरी सिल्क से तैयार तिरंगा गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में शान से लहरायेगा। छह गुना नौ फीट यह तिरंगा विशेष रूप से भागलपुर खादी भंडार के द्वारा तैयार किया...

गणतंत्र दिवस पर भागलपुरी सिल्क से बना तिरंगा पटना के गांधी मैदान में फहरायेगा
भागलपुर। कार्यालय संवाददाताThu, 17 Jan 2019 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुरी सिल्क से तैयार तिरंगा गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में शान से लहरायेगा। छह गुना नौ फीट यह तिरंगा विशेष रूप से भागलपुर खादी भंडार के द्वारा तैयार किया जा रहा है। भागलपुर जिला खादी ग्राम उद्योग संघ के प्रबंधक मायाकांत झा ने बताया कि लंबे समय से गांधी मैदान में भागलपुर का ही तिरंगा फहराया जाता है। इसका साइज काफी बड़ा होता है।

प्रबंधक ने बताया कि तिरंगे के लिए पटना से आर्डर आया है। एक-दो दिनों में तिरंगा तैयार हो जायेगा।  इसकी कीमत लगभग 4000 के करीब आयेगी। उन्होंनें आगे बताया कि यहां तैयार तिरंगा बिहार ही नहीं झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में जाता है। हर साल तिरंगे की मांग बढ़ रही है। पहले जहां सभी रेंज में 1200-1500 के करीब तिरंगे की बिक्री होती थी।

हाल के वर्षों में दो हजार पहुंची है। गणतंत्र दिवस पर सिल्क साड़ी और अंग वस्त्र का क्रेज युवतियों में बढ़ा है। खादी भंडार में ब्लाक प्रिंटिग करने वाले प्रशिक्षित कारीगरों की कमी है। अब परंपरागत ब्लाक प्रिंटिंग की जगह स्क्रीन प्रिंटिंग की जाती है, जो काफी आकर्षक व स्पष्ट दिखता है। 

सूती और सिल्क के तिरंगे बाजार में
सूती और सिल्क तिरंगा की बिक्री गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होती है। सिल्क तिरंगे की बिक्री ज्यादातर राजकीय समारोह या सरकारी समारोह में ही होती है। इस अवसर पर गांधीवादी टोपी, खादी के कपड़े की बिक्री बढ़ जाती है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें