Bhagalpur News: । हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर, बथनाहा के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली।
Bhagalpur News: बथनाहा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मध्य विद्यालय कोशी शिविर के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में देशभक्ति गीत गाए गए और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। रैली के दौरान छात्रों ने कई लोगों को तिरंगा भेंट किया।

Bhagalpur News: बथनाहा, एक संवाददाता । हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर, बथनाहा के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय परिसर से निकली रैली मंडल चौक, वीरपुर चौक, हाट चौक, कोशी कार्यालय और थाना परिसर होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों से माहौल गूंजता रहा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को तिरंगा भेंट किया गया। समाजसेवी ईद मोहम्मद को उनके आवास पर, वार्ड पार्षद मिट्ठू सोनी एवं संजय सिंह को बथनाहा हाट चौक पर तथा वार्ड पार्षद पंकज मंडल को कोशी फील्ड में तिरंगा भेंट किया गया।
वहीं कार्यपालक अभियंता सचिन कुमार को उनके कार्यालय तथा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू को थाना परिसर में विद्यालय प्रधान सुभाष कुमार ने तिरंगा भेंट किया। रैली में विद्यालय के शिक्षक प्रवीर कुमार भगत, प्रभाष कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार साह, सुरेश मंडल, नारायण मरांडी, गोपाल बाहरदार, पल्लवी कुमारी, कुसुम पंडित, अमरजीत कुमार एवं प्रदीप कुमार मेहता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय के सीनियर छात्रों ने रैली के दौरान विधि-व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।


