खगड़िया : दिवंगत सूबेदार मेजर को पूर्व सैनिको ने दी अंतिम विदाई

Mar 05, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

खगड़िया के पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर लक्ष्मी प्रसाद यादव का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका योगदान 1971 में बांग्लादेश की आजादी में महत्वपूर्ण था। पूर्व सैनिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया था। उनके जाने से संघ को अपूरणीय क्षति हुई है।

खगड़िया : दिवंगत सूबेदार मेजर को पूर्व सैनिको ने दी अंतिम विदाई

खगड़िया, एक प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर लक्ष्मी प्रसाद यादव का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को शहर के गोशाला रोड स्थित जिला कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर पूर्व सैनिकों ने भावभीनी उन्हें श्रद्धांजलि दी। संघ के जिला सचिव नरेश प्रसाद यादव ने कहा कि वर्ष 1971 बांग्लादेश की आजादी में उनका हुत बड़ा योगदान था। मुक्ति वाहिनी सेवा में शामिल होकर उन्होंने पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया था। उनके इस साहसिक कार्य के लिए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने गत 15 अगस्त को शहर के जेएनकेटी मैदान में सम्मानित किया था।

वे पूर्व सैनिक संघ के एक समर्पित एवं कर्म कर्मठ कार्यकर्ता थे। जिन्होंने संघ की मजबूती के लिए भी अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हीं की बदौलत आज खगड़िया में ईसीएचएस पॉली क्लिनिक है। पूर्व सैनिक संघ कार्यालय है। उनके जाने से पूर्व सैनिक संघ की अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को लाया गया और सभी पूर्व सैनिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राम सकल सिंह, प्रदीप सिंह, जवाहर कुमार, चंद्रवीर ठाकुर, पंकज कुमार मेहता, शिवजी साहनी, प्रिंस कुमार , योगेंद्र प्रसाद सिंह संजय मालाकार, रंजीत कुमार राजा कुमार डीके साहू नरेश मालाकार, नरेश कुमार निराला, बीएसपी मंडल, राजेश कुमार, अरविंद प्रसाद सिंह, वीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, प्रभास कुमार रंजन, सतीश कुमार आदि पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।