
पूर्णिया : संत विनोबा भावे की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित
हरदा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी संत विनोबा भावे की जयंती पर पीएसडी कॉलेज हरदा,
हरदा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी संत विनोबा भावे की जयंती पर पीएसडी कॉलेज हरदा, पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा, मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा, मध्य विद्यालय उफरैल, मध्य विद्यालय बैगना समेत कई शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने उनके आदर्शों और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रधांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव, राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका अर्चना, प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान, शिक्षक विवेक कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रो. डॉ. अजय कुमार, प्रो. अमित कुमार आदि मौजूद थे।
उन्होंने संत विनोबा भावे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संत विनोबा भावे के संघर्ष, त्याग और समाजसेवा की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि विनोबा भावे न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि उन्होंने समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार और ग्रामीण उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जीवन हमें सत्य, अहिंसा और सेवा का संदेश देता है। इस अवसर पर छात्रों ने भी कविताएं प्रस्तुत कीं और उनके विचारों को अपने शब्दों में व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संत विनोबा भावे के आदर्शों से प्रेरित कर उनके सामाजिक उत्तरदायित्व को समझाना था। सभी उपस्थितों ने एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




