Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTribute Ceremony Held for Late IPS Officer Harshvardhan on First Death Anniversary
मधेपुरा : दिवंगत आईपीएस हर्षवर्धन की मनायी पहली पुण्यतिथि

मधेपुरा : दिवंगत आईपीएस हर्षवर्धन की मनायी पहली पुण्यतिथि

संक्षेप:

आलमनगर में दिवंगत आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। खुरहान में उनके ननिहाल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। आईएएस नेहा कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। हर्षवर्धन का सड़क हादसे में निधन हुआ था, जो पुलिस विभाग और समाज के लिए बड़ी क्षति है।

Dec 01, 2025 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

आलमनगर । एक संवाददाता खुरहान में दिवंगत आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की पहली पुण्यतिथि मनायी गई। सोमवार को दिवंगत आईपीएस के खुरहान गांव स्थित ननिहाल में पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत आईपीएस के नाना स्व. रामाकांत सिंह के आवास पर आयोजित समारोह में आईएएस नेहा कुमारी सहित कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पुण्यतिथि समारोह में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि कर याद किया। समारोह का अध्यक्षता और संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आईएएस नेहा कुमारी ने कहा कि दिवंगत आईपीएस हर्षवर्धन का हम सबों के बीच से चला जाना पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इतना हीं नहीं उनके निधन से गांव समाज को भी गहरा आघात पहुंची है। मेधावी छात्र होने के साथ-साथ हर्षवर्धन आईपीएस अधिकारी बनकर समाज सेवा का भाव और परिवार वालों के अरमानों का सड़क हादसा का शिकार बनने से दफन हो गया। हर्षवर्धन सहरसा जिला अंतर्गत सोनवर्षा राज थाना के फतेहपुर निवासी एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह व डॉली सिंह का पुत्र था। मालूम होगी बीते साल 1 दिसंबर की शाम आईपीएस प्रशिक्षण के बाद पहले पदस्थापन में कर्नाटक राज्य के हसन जिला जाने के दौरान सड़क हादसा में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में उदाकिशुनगंज के एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, बीडीओ अजय कुमार, एसएचओ कुलवंत कुमार, मुखिया रमेश कुमार रमन, पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार सिंह, जदयू नेता शिवशंकर सिंह, प्रो. रमनीकांत सिंह, प्रो. शशि सिंह आदि ने उनके चित्रों पर पुष्पांजलि करते हुए नमन किया।