पूर्णिया: जनजातीय गरिमा उत्सव की शुरूआत :

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया में जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत 31 पंचायतों में जन भागीदारी अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 मई तक चलेगा, जिसमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान, आदि जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रभारी डीएम ने समुदाय की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

पूर्णिया: जनजातीय गरिमा उत्सव की शुरूआत :

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग बिहार के सहयोग से पूर्णिया जिला प्रशासन के द्वारा जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान के तहत जनजातीय बहुल सात प्रखंडों के 31 पंचायतों में 25 मई तक शिविर चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंद सभागार में पूर्णिया के प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान के तहत विभिन्न सेवाओं क्रमशः आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान, पीएम उज्जवला, पीएम जन धन, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का शिविर लगाकर निष्पादन किया जाएगा।

प्रभारी डीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के लोगों से समस्याएं प्राप्त कर उसका त्वरित निष्पादन भी समय पर किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।