भागलपुर : चार खेलों के ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए चार खेल विधाओं का ट्रायल 6 से 9 अप्रैल तक होगा। इसमें तीरंदाजी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन शामिल हैं। प्रतियोगिता में 12 से 14 वर्ष के बालक और बालिकाएँ भाग ले सकते हैं।

भागलपुर : चार खेलों के ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका

भागलपुर। राज्य के एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन होना है। इसके लिए चार विधाओं की खेल प्रतिभा का ट्रायल छह से नौ अप्रैल तक होगा। खेल विभाग द्वारा भागलपुर को तीरंदाजी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन के ट्रायल के लिए अनुमति दी गई है। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 12 से 14 आयु वर्ग के (बालक-बालिका) होने चाहिए। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जयनारायण कुमार ने दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।