भागलपुर: ट्रायल के दौरान कई जलमीनारों में पाया गया लीकेज
Apr 06, 2026 01:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जलमीनारों का ट्रायल किया जा रहा है। कर्णगढ़, महाशय ढ्योढ़ी और आरसीडी में कई पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत मिली है। बुडको ने केसीपीएल एजेंसी को मरम्मत के निर्देश दिए हैं। फेज 2 के तहत तीन जलमीनारों को अप्रैल तक शुरू करने का आदेश दिया गया है।

भागलपुर। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत शहर में बनाए गए जलमीनारा का ट्रायल कराया जा रहा है। इसको लेकर शहर में कई जलमीनारों सहित पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत मिली है। बताया जा रहा है कि कर्णगढ़, महाशय ढ्योढ़ी, आरसीडी आदि जलमीनारों का ट्रायल किया गया। जिसमें जलमीनार से जुड़ी कई पाइलाइन में लीकेज पाई गई। इसके जल्द से जल्द निराकरण को लेकर बुडको ने केसीपीएल एजेंसी को मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। इधर फेज 2 के तहत शहर के तीन जलमीनारों को अप्रैल माह तक शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


