फेज 2 का ट्रायल असफल: पाइपलाइन फटने से सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

शहरी जलापूर्ति योजना के तहत आनंदगढ़ कॉलोनी जलमीनार को किया जाना है चालू टेस्टिंग के

फेज 2 का ट्रायल असफल: पाइपलाइन फटने से सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरी जलापूर्ति योजना के फेज 2 के तहत गुरुवार को बुडको द्वारा आनंदगढ़ कॉलोनी जलमीनार की पाइपलाइन का ट्रायल असफल रहा। टेस्टिंग के दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में मुख्य पाइपलाइन में लीकेज पाई गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो गया। पाइपलाइन फटने से तिलकामांझी, आनंदगढ़ कॉलोनी, जवारीपुर और हवाईअड्डा के पीछे सड़क के नीचे से भारी मात्रा में पानी निकलने लगा। सबसे बदतर स्थिति तिलकामांझी चौक स्थित महावीर मंदिर के पीछे देखी गई, जहां लंबे समय तक पानी बहने के कारण नवनिर्मित सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम में शिकायत करने पर पता चला कि यह बुडको द्वारा की जा रही टेस्टिंग का हिस्सा था।बुडको

के अभियंताओं ने स्वीकार किया कि ट्रायल के दौरान शहर में 10 से अधिक जगहों पर लीकेज मिला है। अब इन लीकेज को ठीक करने के लिए शहर की सड़कों को दोबारा खोदा जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों की परेशानी और बढ़ सकती है। ​वार्ड संख्या 30 के पार्षद अभिषेक आनंद ने इस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि साल 2022 से ही पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए तय समय पर जलापूर्ति शुरू होना बेहद मुश्किल लग रहा है। हालांकि, बुडको के अभियंताओं का दावा है कि जून तक हर हाल में जलापूर्ति बहाल करने की डेडलाइन है और 15 जून तक आपूर्ति शुरू करने के लक्ष्य को लेकर ही यह टेस्टिंग की जा रही थी। बुडको के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि लीकेज का पता लगाने के लिए ट्रायल रन किया गया था। जिन जगहों पर लीकेज पाया गया है उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।