Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTree Plantation Drive by My India Youth Awareness on Climate Change

अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में किया पौधरोपण

नवगछिया, निज संवाददाता।  माय भारत के बैनर तले एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 31 Aug 2025 04:18 AM
share Share
Follow Us on
अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में किया पौधरोपण

माय भारत के बैनर तले एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत गोपालपुर प्रखंड के माय भारत युवा स्वयंसेवक पूजा कुमारी के नेत्तृत्व में अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पौधरोपण और जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को प्रेरित किया गया। इसके तहत युवाओं को माय भारत प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया, साथ ही जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संरक्षण के विषय में युवाओं को जानकारी दी गई। वालंटियर द्वारा कॉलेज में प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्राओं के सहयोग से सागवान व महोगनी का पौधा लगाया गया। प्रधानाचार्य राजेश ने कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ हमें भी स्वस्थ्य रखते हैं।

शिक्षक त्रिपाठी प्रसाद व भानु द्वारा सकारात्मक पहल किया गया। मौके पर मीठी कुमारी, अमित, शालिनी, मनीष, सूरज सहित अन्य कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।