एडीटीओ संजय कुमार का डीटीओ में प्रमोशन
भागलपुर में परिवहन विभाग ने संजय कुमार को अपर जिला परिवहन पदाधिकारी से प्रमोट करके जिला परिवहन पदाधिकारी बना दिया है। राज्य में कुल 17 अधिकारियों को डीटीओ पद पर पदोन्नत किया गया है। पूर्व डीटीओ जनार्दन कुमार को भी प्रमोशन मिलकर विशेष सचिव बनाया गया है।

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। परिवहन विभाग ने प्रशासनिक फैसला लेते हुए भागलपुर में कार्यरत अपर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार को प्रमोशन देकर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बना दिया है। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार राज्य भर में कुल 17 अधिकारियों को डीटीओ पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार को भी हाल ही में प्रमोशन देकर विशेष सचिव बनाया गया है। अभी जनार्दन कुमार डीटीओ के पद पर बने रहेंगे। यह फैसला प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


