Bhagalpur News: सहरसा : दो फीट ऊंचा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में हादसे का डर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: सहरसा के सलखुआ में कारी यादव के घर के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर की ऊँचाई केवल दो फीट है, जो ग्रामीणों के लिए खतरा बन गई है। बारिश में स्पार्किंग और जलजमाव से करंट फैलने की संभावना है। ग्रामीणों ने विभाग से शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सलखुआ। प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक चौक-गोठ टोला मुख्य मार्ग पर कारी यादव के घर के पास महज दो फीट ऊंचाई पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरा बना है। बारिश के दौरान स्पार्किंग और ट्रांसफार्मर के नीचे जलजमाव से करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। इसी मार्ग से कई गांवों के लोग, स्कूली बच्चे और वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने ट्रांसफार्मर को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने और सुरक्षा घेरा बनाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


