किशनगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन

Apr 07, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कोचाधामन प्रखंड के कोचाधामन मंडल टोला के सत्संग मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शिव नारायण यादव ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के विचारों से अवगत कराया और संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

किशनगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन

बिशनपुर से नागेन्द्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के कोचाधामन मंडल टोला के सत्संग मंदिर परिसर में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्य विस्तार संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव नारायण यादव,बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को भाजपा के विचार धारा से अवगत कराते हुए कार्यक्रम के मुख्य बातों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी और संगठन को जमीन स्तर पर और मजबूती प्रदान करने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने कहा था कि संगठन का विस्तार सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं अपितु समाज में राष्ट्र चेतना के लिए है।

प्रशिक्षण का मुख्य 07 मोर्च युवा, महिला, किसान, ओबीसी, एससी,एसटी और अल्पसंख्यक प्रत्येक वर्ग में संगठन की सक्रिय,संगठित और सतत् उपस्थित है। कार्यक्रम में भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल,महामंत्री असित कुमार झा, उपाध्यक्ष पंचानंद साह,जयकृष्ण मंडल, भुवनेश्वर मंडल सहित भाजपा के कई अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।