Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTraining Program for Accurate Voting Information Ahead of Assembly Elections in Lakhisarai
लखीसराय : मतदान दिवस को लेकर पोलिंग डाटा का प्रशिक्षण संपन्न

लखीसराय : मतदान दिवस को लेकर पोलिंग डाटा का प्रशिक्षण संपन्न

संक्षेप:

लखीसराय में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान दिवस पर सही जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने प्रशिक्षण का नेतृत्व किया। कम्प्यूटर शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदान प्रारंभ की जानकारी, डाटा एंट्री प्रक्रिया और गोपनीयता के महत्व के बारे में बताया गया।

Nov 03, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान दिवस पर सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने किया। प्रशिक्षण में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कम्प्यूटर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रारंभ की स्थिति की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक मतदान केंद्र से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदान कर्मी समय पर पहुंचे हैं या नहीं, मॉक पोल संपन्न हुआ है या नहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह सभी सूचनाएं निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी। बताया गया कि सुबह 9:00 बजे से डाटा एंट्री प्रारंभ कर दी जाएगी तथा 9:20 बजे तक हर हाल में डाटा फीड पूरा कर देना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रत्येक स्लॉट में प्राप्त आंकड़ों का मिलान किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की त्रुटि न हो। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि मतदान समाप्ति का बटन केवल शाम 5:30 बजे के बाद ही सक्रिय होगा। जिन मतदान केंद्रों पर 3:00 या 4:00 बजे तक मतदान समाप्त हो जाएगा, वहां मतदान की समाप्ति के उपरांत ही डाटा एंट्री की अनुमति होगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रस्तुत किया जाने वाला डाटा अत्यंत गोपनीय एवं 17सी फॉर्म के समान होना चाहिए। अंत में यह निर्देश दिया गया कि जहां मतदान केंद्र पर कतार लगी हो, वहां कतार समाप्त होने के बाद ही अंतिम प्रविष्टि की जाएगी। इस डेटा के आधार पर इंडेक्स कार्ड तैयार किया जाएगा, जो निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। अगर वहां नेटवर्क प्रॉब्लम आता है तो ऑफलाइन मोड में कैसे चलाएं। प्रो एप ऑफलाइन में भी कार्य करेगा।