मुंगेर: तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Feb 14, 2026 04:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हथिया समदा में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हुआ। इसमें विद्यालय संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, नामांकन वृद्धि, और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने समिति की सक्रिय भागीदारी को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक बताया।

मुंगेर: तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

हवेली खड़गपुर। शनिवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हथिया समदा में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार भारती ने किया। जबकि प्रशिक्षक मुकेश कुमार चौरसिया और मनोज कुमार ने विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मध्य विद्यालय बघेल के प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रानीसागर, मध्य विद्यालय समदा बिंद टोला, मध्य विद्यालय भविकुराबा, प्राथमिक विद्यालय जटातरी, प्राथमिक विद्यालय करमनतरी, प्राथमिकी विद्यालय चौखट के प्रधानाध्यापक मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों को विद्यालय के संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नामांकन वृद्धि, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, आधारभूत संरचना के रखरखाव तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही विद्यालय प्रबंधन में समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय शिक्षा समिति की नियमित बैठक और सुरक्षित शनिवार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षकों ने विद्यालय शिक्षा समिति की सक्रिय भागीदारी को शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;