
बच्चों में होने वाली बीमारियों की पहचान और प्रबंध के सीखे गुर
संक्षेप: मायागंज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में आयोजित एफ-आईएमएनसीआई प्रशिक्षण भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल
भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के पीजी शिशु रोग विभाग में शुक्रवार को भागलपुर समेत आधा दर्जन जिलों के डॉक्टरों के लिए एफ-आईएमएनसीआई (फैकल्टी-बेस्ड इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ऑफ नियोनेटल एंड चाइल्डहुड इलनेस) प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों को एक से पांच साल तक के बच्चों में होने वाली बीमारियों की पहचान व इसके समुचित प्रबंधन की क्षमता को बढ़ाने का गुर सिखाया गया। ताकि जिलों के सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान होने वाली शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों में बीमारियों की प्रारंभिक पहचान, आपातकालीन देखभाल, रेफरल की आवश्यकता तथा संस्थागत स्तर पर समुचित उपचार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण लेने वाले भागलपुर के डॉ. लवली सुमन, डॉ. आकांक्षा अश्विनी, डॉ. नवीन कुमार, बांका जिले के डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. सनोबर सुल्ताना, डॉ. दीपशिखा, मुंगेर की डॉ. सोनाली कुमारी, डॉ. कनिका चौधरी, डॉ. एम. आसिम, जमुई की डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. प्रतीक प्रिया, लखीसराय के डॉ. प्रशांत कुमार व खगड़िया के डॉ. कुमार सुधांशु रंजन, डॉ. चंद्र प्रकाश को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर पीजी शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंकुर प्रियदर्शी, डॉ. चंद्रशेखर चौधरी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार एवं डॉ. पीके यादव, हेल्थ मैनेजर मधुकर, अविनाश कुमार एवं गौरव कुमार आदि की मौजूदगी रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




