Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTrain Services Canceled Bhagalpur to Gandhidham and Vice Versa Due to Fog

गांधीधाम जाने वाली ट्रेन 10 से 24 जनवरी तक रद्द

संक्षेप: गांधीधाम से भागलपुर के लिए ट्रेन शुक्रवार को चलती है भागलपुर से प्रत्येक सोमवार

Fri, 10 Jan 2025 01:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on
गांधीधाम जाने वाली ट्रेन 10 से 24 जनवरी तक रद्द

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कोहरा समेत अन्य कारणों से भागलपुर से गांधीधाम और गांधीधाम से भागलपुर के लिए चलने वाली ट्रेन को रेलवे द्वारा रद्द कर दिया गया है। कोटा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मुंगेर होते हुए भागलपुर से गुजरात के गांधीधाम जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 10 जनवरी से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 फरवरी तक निरस्त की गई है। ट्रेन प्रत्येक सोमवार को भागलपुर से चलती है। ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक ट्रेन 21 फरवरी तक रद्द की गई है। गांधीधाम से भागलपुर के लिए ट्रेन हर शुक्रवार को चलती है। ट्रेन के रद्द होने की सूचना यात्रियों को लगातार दी जा रही है।