जमुई: पूर्व मध्य रेलवे पर विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

झाझा से अरूण बोहरा की रिपोर्ट के अनुसार, 11.04.2026 तक दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। पटना-धनबाद एक्सप्रेस और देवघर-पटना मेमू की यात्रा को परिवर्तित किया जाएगा।

जमुई: पूर्व मध्य रेलवे पर विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल

झाझा से अरूण बोहरा की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य को ले 11.04.2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है। उक्त जानकारी आसनसोल रेल के पीआरओ ने दी है। 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस की 11.04.2026 को होने वाली यात्रा को बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरस-किऊल के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव बड़ह, मोकामा,हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर नहीं होगा। 63209 देवघर-पटना मेमू की 11.04.2026 को होने वाली यात्रा को लखीसराय-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव मनकठा,डुमरी हाल्ट,बड़हिया, रामपुर डुमरा,हाथीदह,टाल जंक्शन,मोकामा,मोर,पुनारख, बड़ह और अथमलगोला स्टेशनों पर नहीं होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।