Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTrain Operations Restricted on Platforms 2 and 3 at Bhagalpur Station

2,3 नंबर प्लेटफार्म पर नहीं लगेगी एक साथ दो ट्रेन

संक्षेप: भागलपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 पर एक साथ ट्रेन नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। यह कदम पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद उठाया गया है। अधिक भीड़ से दुर्घटना की आशंका...

Wed, 15 Oct 2025 01:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on
2,3 नंबर प्लेटफार्म पर नहीं लगेगी एक साथ दो ट्रेन

भागलपुर। पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेलवे के अधिकारियों ने भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2,3 पर एक साथ ट्रेन को नहीं लेने का निर्णय लिया है। दरअसल, प्लेटफार्म संख्या 2,3 पर जो सीढ़ी है वह काफी छोटा है। ऐसे में जब यात्रियों की भीड़ अधिक होती है तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हालांकि दोनों प्लेटफार्म पर कुल 6 सीढ़ी है। लेकिन इसके बावजूद भीड़ अधिक होने पर स्थिति अनियंत्रित हो जाती है। आगामी दीवाली, छठ और विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह आदेश दिया गया है कि एक दोनों प्लेटफार्म पर दो ट्रेनों को नहीं लिया जाए ।

इसके अलावा यह भी आदेश दिया गया है अधिक भीड़ वाले ट्रेन को भी इस प्लेटफार्म पर नहीं लिया जाए । यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर होने की स्थिति को आंकलन प्रत्येक आधे घंटे पर किया जाए। ताकि कम भीड़ वाले प्लेटफार्म पर ट्रेनों को लाया जा सके । पैदल चलने वाले मार्ग पर भीड़ कम रहे इसका विशेष ख्याल रखने का आदेश दिया गया है। कोट प्लेटफार्म संख्या 2,3 तीन पर एक साथ ट्रेन को नहीं लेने का आदेश दिया गया है। प्लेटफार्म को खाली रखने और पैदल चलने वाले यात्रियों की भीड़ कम रहे हैं। इसका आदेश दिया गया है। - उत्पल शर्मा, स्टेशन डायरेक्टर, भागलपुर ।