पूर्णिया : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Mar 23, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया जंक्शन के केजे 13 रेलवे गुमटी बेलौरी के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पूर्णिया : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जोगबनी-कटिहार रेलखंड के पूर्णिया जंक्शन क्षेत्र के केजे 13 रेलवे गुमटी बेलौरी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। वही घटना जानकारी मिलते आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह कुछ लोग केजे 13 रेलवे गुमटी बेलौरी के करीब गए थे। जहां एक व्यक्ति का शव रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत देखा। देखते ही देखते लोगो कि भीड़ जमा हो गयी। उसके स्थानीय लोगों ने घटना कि जानकारी रेल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही आरपीएफ के नीलमणि माथुर एवं जीआरपीएफ के उपनिरीक्षक मीणा कुमारी, पुलिसबल मनीष कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए और शव को कब्जे में लेते पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। मामले को लेकर जीआरपीएफ की उपनिरीक्षक मीणा कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।