Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTrain Accident Claims Lives of Two Young Laborers in Kishanganj
किशनगंज: एकलौता पुत्र था गोविंदा,माता पिता बेसुध

किशनगंज: एकलौता पुत्र था गोविंदा,माता पिता बेसुध

संक्षेप: किशनगंज में एक ट्रेन दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक किरण कुमार और गोविंदा कुमार बसंतपुर फरसाडांगी गांव के निवासी थे। दोनों युवक छट पर्व मनाने के बाद राजस्थान जा रहे थे। इस हादसे से पूरा गांव शोक में है और उनके माता-पिता बेसुध हो गए हैं।

Sun, 2 Nov 2025 05:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

किशनगंज । एक प्रतिनिधि रविवार सुबह ट्रेन दुघर्टना में किशनगंज सदर प्रखंड के महीनगांव पंचायत के वार्ड नंबर 8 बसंतपुर फरसाडांगी गांव निवासी दो युवक की असमय मौत से जहां पूरा गांव शोक में है वहीं दोनो युवक के माता पिता बार बार बेसुध हो रहा है।घटना में चंदन लाल यादव का पुत्र किरण कुमार एवं श्री लाल यादव का पुत्र गोविंदा कुमार का ट्रेन दुर्घटना में दर्दनाशक मौत हुई है।घटना में मृतक युवक गोविंदा कुमार मजदूर माता पिता का एक लौता पुत्र था ।गविंदा कुमार की मौत की खबर सुन कर माता पिता वेसुध हो कर किशनगंज जाने के लिए परेशान एवं बेहाल रहा।वार्ड

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नंबर 8 का वार्ड सदस्य देव नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंतपुर फरसाडांगी गांव में आपस में परोसी दोनों युवक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए रविवार को ट्रेन में सवार होकर राजस्थान जाने की जानकारी मिल रही है। छट पर्व मव आया था घर : वार्ड सदस्य देव नारायण ने बताया कि घटना में मृतक दोनो युवक पूर्व से राजस्थान में प्लाई ऊड मजदूरी का कार्य करता है बीते दोनो छट पर्व मनाने के लिए घर आया था छट पर्व मनाने के बाद रविवार को राजस्थान जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गया था।रविवार को दिन निकलते थे, दोनो युवक के मौत की खबर आई।