हाईवा से टक्कर के बाद लगी आग, ट्रक चालक जिंदा जला
एनएच 31 स्थित खरीक चौक पर हुआ हादसा, दोनों वाहन आग की भेंट चढ़े मृतक

नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता खरीक चौक के पास एनएच-31 पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे ट्रक और हाईवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से उठी चिंगारी से दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक चालक गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गया और जलकर उसकी मौत हो गई। हलांकि हाईवा पर सवार चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचाई और वहां से फरार हो गए। मृतक चालक की पहचान बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के सेवई प्राणपुर निवासी राजू कुमार सिंह (30), पिता सिद्धनाथ सिंह के रूप में हुई।तीन घंटे की कड़े मेहनत के बाद आग पर पाया काबूसूचना पर खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सीओ प्रवीण कुमार वत्स, नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्र, झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू पासवान, परबत्ता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार, यातायात थानाध्यक्ष सुजीत कुमार वारसी समेत अन्य कई थानों की पुलिस पहुंची।
इसके बाद फायर ब्रिगेड की पांच टीम बुलाई गई। टीम की काफी मशक्कत से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद क्रेन और जेसीबी मंगवाकर आग की भेंट चढ़े दोनों वाहनों के मलबे को सड़क से हटाया और ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर वाहनों का लंबी कतार लग गई। सड़क से मलबे हटाने के चार घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हुई। यातायात थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। यातायात थानाध्यक्ष सुजीत कुमार वारसी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक चालक के परिजनों को दे दी गई है। जबकि, हाईवा चालक का पता लगाया जा रहा है।लुधियाना से साइकिल लोड कर मालदा जा रहा था ट्रकदुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर साइकिल और हाईवा पर गिट्टी लोड था। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लुधियाना से साइकिल लोड कर मालदा जा रहा था। वह खुद ही गाड़ी मालिक और खुद ही ड्राइवर भी था। लुधियाना से वह अपने भांजा के साथ साइकिल लोड कर चला था। बक्सर में ही वह अपने घर भांजा को उतारकर मालदा के लिए अकेले रवाना हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बक्सर से नवगछिया के लिए रवाना हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


