
जमुई : ट्रैन की चपेट आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
सिमुलतला में सोमवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू मंडल के रूप में हुई है, जो मंदबुद्धि बताया जा रहा है। घटना टेलवा बाजार हॉल्ट के पास हुई, जहां युवक का शरीर दो भागों में विभक्त हो गया। स्थानीय लोगों ने शव को पटरी से हटाने में मदद की।
सिमुलतला। सोमवार को आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह - झाझा मुख्य रेलखण्ड के मध्य टेलवा बाजार हॉल्ट के पास ट्रैन की चपेट आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। घटाना टेलवा बाजार हॉल्ट के पास अप लाइन पर किलोमीटर संख्या 345/07 के पास की है। घटना इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो भागों में विभक्त हो गया। मृतक की पहचान चकाई प्रखंड के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनिया गांव निवासी स्वर्गीय भोला महतो के पुत्र पिंटू मंडल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिंटू मंडल को मंदबुद्धि होने की बात बताया जा रहा है। दुर्घटना के कुछ ही देर बाद उसी रेलखंड पर एक मालगाड़ी पहुंची। मालगाड़ी के चालक ने सतर्कता दिखाते हुए शव से कुछ दूरी पहले ही ट्रेन को रोक दिया। रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पटरी से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद मालगाड़ी आगे के स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस दौरान मालगाड़ी करीब 25 से 30 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। देखते ही देखते हादसे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




